मेरा नाम सुनीता कश्यप निवासी तखतपुर ब्लाक (छत्तीसगढ़) है। मैं भूमिका (15 वर्ष) की माँ हूँ।
2021 में मेरी बेटी भूमिका ने ब्लड कैंसर से जंग जीती थी। डॉक्टरों ने कहा था कि अब सब ठीक है और वह सामान्य जीवन जी सकती है। लेकिन आज हमारी दुनिया फिर टूट गई है—भूमिका को दोबारा Relapsed B-Cell ALL (Acute Lymphoblastic Leukemia) हो गया है।
डॉक्टरों ने बताया है कि भूमिका को बचाने के लिए Haploidentical Allogeneic Bone Marrow / Stem Cell Transplant (BMT) कराना जरूरी है। हमारे परिवार के सदस्य डोनर कन्फर्म करने के लिए HLA टेस्ट करवा रहे हैं।
लेकिन इलाज का खर्च हमारी पहुँच से बाहर है। वर्तमान में मेरी बेटी का इलाज Jaslok Hospital (Mumbai) में चल रहा है. यहाँ के डॉक्टरों के अनुसार BMT (बोन मैरो ट्रांसप्लांट) का अनुमानित खर्च लगभग ₹45,00,000 है, और अस्पताल में 3–4 हफ्ते (कभी-कभी अधिक) रहने की जरूरत पड़ सकती है।
हम एक मध्यमवर्गीय परिवार हैं। मेरे पति रिशि कश्यप किसान हैं और मैं टीचर हूँ। पहले इलाज के लिए हमने उधार लिया था और हम पहले से कर्ज में हैं। फिर भी हम हार नहीं मान सकते—हमारी बेटी जीना चाहती है।
मैं हाथ जोड़कर आपसे निवेदन करती हूँ: कृपया भूमिका की जान बचाने में हमारी मदद करें।
आपका छोटा सा योगदान भी उसके ट्रांसप्लांट के लिए बहुत बड़ा सहारा बन सकता है। यदि आप सहयोग नहीं कर पा रहे हैं, तो कृपया इस संदेश को आगे शेयर जरूर करें—हो सकता है यह किसी तक पहुँचकर भूमिका की ज़िंदगी बचा दे।
संलग्न: इस लिंक में क्लिक करके आप हॉस्पिटल की मेडिकल रिपोर्ट , एस्टीमेट और अन्य मेडिकल रिपोर्ट्स देख सकते हैं।
Note- दान करने वाले दानदाताओं के लिए आयकर में छूट/कर लाभ उपलब्ध है।
यह केस वेरिफाइड केस है ,इस केस से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप सुमित फाउंडेशन के मोबाइल नंबर 9111101236 पर संपर्क कर सकते हैं।

REENA THAKUR donated ₹ 500 on 22nd Dec 25
Poonam Sahu donated ₹ 500 on 20th Dec 25
DAMRUDHAR RAUTIA donated ₹ 500 on 19th Dec 25
Rajendra Kumar Sahu donated ₹ 500 on 18th Dec 25
Hemant Singh Tomer donated ₹ 500 on 18th Dec 25
SARITA DAS donated ₹ 500 on 18th Dec 25
RAJLAXMI DHRUW D O SAMUNDI LAL donated ₹ 500 on 18th Dec 25
Mohan Chandra Sahu donated ₹ 500 on 18th Dec 25
Vivek Kesharwani donated ₹ 500 on 18th Dec 25
Omeshwari Sahu donated ₹ 500 on 18th Dec 25